CookingBook.in
भट्ट की दाल रेसिपी - Bhatt Ki Dal Recipe

भट्ट की दाल रेसिपी - Bhatt Ki Dal Recipe

By Admin
Prep Time Total in 35 M
Course Lunch
Cuisine North Indian Recipes
Diet Vegetarian

भट्ट की दाल रेसिपी एक पहाड़ी रेसिपी जिसे उत्तराखंड के हर घर में बनाया जाता है. यह एक सरल दाल है जिसे आप अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है. इस दाल में काले बीन्स का प्रयोग किया जाता है और इसे बनाने में सिर्फ 20 मिनट का समय लगता है. 

Ingredients

  • 1 कप काले बीन्स
  • रात भर भिगो दे
  • 1 प्याज
  • बारीक काट ले
  • 4 कली लहसुन
  • बारीक काट ले
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • तेल
  • 1 बड़ा चम्मच घी

Instructions

Step 1

भट्ट की दाल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले काले बीन्स को रात भर पानी में भिगो दे

Step 2

 एक कढ़ाई में प्रयोग अनुसार घी गरम करें। इसमें गेहूं का आटा डाले और उसके हल्का भूरा होने तक सेक ले

Step 3

हो जाने के बाद गैस बंद करें और अलग से रख दे

Step 4

 अब एक प्रेस्सर कुकर में ताल गरम करें इसमें जीरा डाले और तड़कने दे

Step 5

अब इसमें प्याज, लहसुन डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले

Step 6

 अब इसमें काले बीन्स, प्रयोग अनुसार पानी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, नमक डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 7

 कुकर बंद करें और 5 से 8 सिटी आने तक या 30 मिनट तक पका ले

Step 8

हो जाने के बाद, गैस बंद करें और प्रेशर को अपने आप निकलने दे

Step 9

 प्रेशर निकलने के बाद, कुकर खोले और इसमें सका हुआ आटा डाले। थोड़ा पानी डाले, गैस फिर से चालू करें और मिला ले

Step 10

3 से 4 मिनट तक पकाए और गैस बंद कर ले

Step 11

बाउल में निकाले और परोसे

Step 12

 भट्ट की दाल रेसिपी को मुघलई भिंडी और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe