भरवा प्याज की सब्ज़ी रेसिपी - Bharwa Pyaz Ki Sabzi Recipe
भरवा प्याज की सब्ज़ी रेसिपी एक चटपटा रेसिपी है जिसमे छोटे प्याज के अंदर मसाला भरा जाता है. आप इसे अपने खाने के साथ साइड डिश जैसे परोस सकते है. आप इस सब्ज़ी को अपने लंच बॉक्स में भी परोस सकते है.
Ingredients
-
20 छोटे प्याज
-
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-
1 छोटा चम्मच अमचूर
-
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
6 कली लहसुन
-
बारीक काट ले
-
1 इंच अदरक
-
बारीक काट ले
-
2 टहनी हरा धनिया
-
बारीक काट ले
Instructions
Step 1
भरवा प्याज की सब्ज़ी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज में ऊपर से दो कट लगा ले
Step 2
ध्यान रखें पूरा न काटे। एक मिक्सिंग बाउल में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर, नमक डाले और मिला ले
Step 3
इसमें थोड़ा सा पानी डाले और पेस्ट बना ले
Step 4
अपने हाथ की मदद से यह मसाला प्याज के अंदर भर ले
Step 5
बचा हुआ पेस्ट अलग से रख ले
Step 6
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें अदरक, लहसुन डाले और 30 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 7
30 सेकण्ड्स के बाद इसमें भरे हुए प्याज, बचा हुआ पेस्ट डाले और मिला ले
Step 8
अब एक बाउल में गरम पानी ले और उसमे इमली डाल दे
Step 9
3 से 4 मिनट बाद इमली को निकाल कर इमली का पानी प्याज में डाल दे
Step 10
कढ़ाई को ढके और प्याज के नरम होने तक पका ले
Step 11
बिच बिच में मिलते रहे
Step 12
पक जाने के बाद हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे। भरवा प्याज की सब्ज़ी रेसिपी को पंचमेल दाल, बूंदी रायता और फुल्का के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।