बेसन और शिमला मिर्च की सब्ज़ी रेसिपी - Besan Capsicum Ki Sabzi (Recipe In Hindi)
बेसन का राजस्थान में बहुत प्रयोग किया जाता है. रेगिस्तान में सब्ज़िओ का मिलना मुश्किल होता है इसलिए वह पर बेसन से अलग अलग प्रकार की सब्जिआ बनाई जाती है. यह शिमला मिर्च बेसन की सब्ज़ी बनाने में आसान है और आप इसे अपने लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते है.
Ingredients
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
-
1-1/2 कप बेसन
-
2 प्याज
-
पतला काट ले
-
1/2 शिमला मिर्च (लाल)
-
काट ले
-
1/2 शिमला मिर्च (पिली)
-
काट ले
-
1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
पानी
-
प्रयोग अनुसार
-
हरा धनिया
-
प्रयोग अनुसार (बारीक काट ले)
Instructions
Step 1
बेसन और शिमला मिर्च की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉसपैन में 2 कप पानी डाले। इसमें शिमला मिर्च डाले और पका ले
Step 2
शिमला मिर्च के नरम होने के बाद, पानी निकाल ले और अलग से रख दे
Step 3
बेसन को अच्छी तरह से छान ले और अलग से रख दे
Step 4
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज डाले और हल्का भूरा होने तक पका ले
Step 5
भूरा होने के बाद इसमें सारे मसाले और शिमला मिर्च डाले। 2 मिनट तक पकने दे
Step 6
अब इसमें बेसन डाले और मिला ले
Step 7
थोड़ा पानी छिड़के, कढ़ाई को ढके और 5 से 6 मिनट तक पकने दे
Step 8
पकने के बाद, हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे। बेसन और शिमला मिर्च की सब्ज़ी को पंचमेल दाल और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे