बंगाली अंडे की सब्ज़ी रेसिपी - Bengali Egg Curry (Recipe In Hindi)
बंगाली अंडे की सब्ज़ी में प्याज, टमाटर की ग्रेवी बनाकर उसमे आलू और अंडे डाले जाते है. यह सब्ज़ी बनाने में बहुत आसान है और बहुत कम समय में बनाई जाती है. यह सब्ज़ी आप अपने लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते या फिर पॉट लक पार्टीज के लिए ले जा सकते है. अंडो में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है इसलिए ये आपके सेहत के लिए भी अच्छे होते है.
Ingredients
-
4 अंडे
-
1 आलू
-
मेरिनेट करने के लिए
-
1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
1/4 छोटा चमच्च नमक
-
सब्ज़ी के लिए
-
2 प्याज
-
काट ले
-
1 छोटा चमच्च अदरक लहसुन का पेस्ट
-
1/2 छोटा चमच्च जीरा
-
5 पूरी काली मिर्च
-
1 टमाटर
-
काट ले
-
1 तेज पत्ता
-
2 इलाईची
-
क्रश कर ले
-
1/2 प्याज
-
पतला काट ले
-
2 हरी मिर्च
-
बिच में से आधा काट ले
-
1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
-
1 छोटा चमच्च जीरा पाउडर
-
2 छोटा चमच्च पंच फोरन मसाला
-
1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
1 कप पानी
-
4 बड़ा चमच्च तेल
-
नमक
-
स्वाद अनुसारर
-
गार्निश के लिए
-
3 टहनी हरा धनिया
-
बारीक काट ले
Instructions
Step 1
बंगाली अंडे की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले अंडे और आलू उबाल ले और अलग से रख ले
Step 2
अंडो को छील ले और थोड़ा सा स्लिट कर ले
Step 3
अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक लगाए और अलग से रख दे
Step 4
आलू को छील ले और काट ले
Step 5
इस पर अंडो की तरह हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक लगाए और अलग से रख ले
Step 6
अब मिक्सर ग्राइंडर में प्याज, जीरा, पूरी काली मिर्च, लहुसन अदरक का पेस्ट डाले और पीस ले
Step 7
अलग से रख दे
Step 8
टमाटर की प्यूरी बनाए और अलग से रख दे
Step 9
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और अंडो को डाले, सुनहरा होने तक पकाए, निकाले और अलग से रख दे
Step 10
उसी कढ़ाई में आलू डाले, २ मिनट तक पकाए, निकले और अलग से रख दे
Step 11
उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल डाले और उसमे तेज पत्ता और इलाईची डाले। इसके बाद प्याज और मसलो का बनाया हुआ पेस्ट डाले और 5 मिनट तक पकाए। 5 मिनट के बाद टमाटर प्यूरी, हरी मिर्च डाले और मिला ले
Step 12
अब इसमें जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पंच फोरन मसाला डाले और मिला ले
Step 13
10 मिनट तक पकने दे
Step 14
अब इसमें 1/4 कप पानी डाले और अगले 5 से 8 मिनट तक पकने से
Step 15
उसके बाद इसमें पके हुए आलू और अंडे डाले, कढ़ाई को ढ़के और 5 मिनट तक पकाए। 5 मिनट के बाद हरे धनिये से गार्निश करे और परोसे।