CookingBook.in
बीटरूट थोरन रेसिपी - Beetroot Thoran (Recipe In Hindi)

बीटरूट थोरन रेसिपी - Beetroot Thoran (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 50 M
Course Lunch
Cuisine South Indian Recipes
Diet Vegetarian

थोरन को केरला में पुरे खाने के साथ साइड डिश के जैसे बनाया जाता है. इसमें सब्ज़ी को काटकर नारियल और मसालो के साथ पकाया जाता है. थोरन हर त्यौहार में भी बनाया जाता है. बीटरूट थोरन में बीटरूट को बारीक काटकर नारियल के साथ पकाते है. इसमें बाद इसमें कढ़ी पत्ता और राइ से तड़का दिया जाता है. 

Ingredients

  • 500 ग्राम्स बीटरूट
  • बारीक काट ले
  • 1 कप नारियल
  • कस ले
  • 1 छोटा चमच्च राइ
  • 2 सुखी लाल मिर्च
  • तोड़
  • 2 हरी मिर्च
  • बिच में से काट ले
  • 1 बड़ा चमच्च सफेद उरद दाल (split)
  • 1 टहनी कढ़ी पत्ता
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर 
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1-1/2 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
  • नारियल का तेल 
  • प्रयोग अनुसार
  • 1 कप पानी

Instructions

Step 1

बीटरूट थोरन बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले

Step 2

10 सेकण्ड्स बाद इसमें कटी हुई बीटरूट डाले और पकाए। 1 कप पानी डाले, कढ़ाई को धक् ले और बीटरूट को पकने दे

Step 3

बीटरूट के पाक जाने के बाद, उसे निकल ले और पानी को फेक दे

Step 4

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, उरद दाल, कढ़ी पत्ता, सुखी लाल मिर्च और हरी मिर्च डाले। 15 सेकण्ड्स तक पकाए। 15 सेकण्ड्स बाद इसमें बीटरूट डाले और 1 मिनट तक पकाए।उसके बाद इसमें नारियल, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाले और मिला ले

Step 5

 कढ़ाई को ढके और अगले 3 से 5 मिनट तक पकने दे

Step 6

पक जाने के बाद, गैस बंद करें और नारियल से गार्निश करें। बीटरूट थोरन को मिक्स्ड वेजिटेबल सांबर और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe