बीटरूट पोरियल रेसिपी - Beetroot Poriyal (Recipe In Hindi)
बीटरूट पोरियल जिसे बीटरूट करी भी कहा जाता है एक सेहतमंद रेसिपी है जो आप अपने खाने के साथ बना सकते है. इस सब्ज़ी में बीटरूट को भाप कर उसमे राइ, हींग और नारियल का तड़का दिया जाता है. आप इसे अपने लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते है.
Ingredients
-
2 बीटरूट
-
छोटा छोटा काट ले
-
1/2 छोटा चमच्च राइ
-
1/2 छोटा चमच्च जीरा
-
1 छोटा चमच्च सफ़ेद उरद दाल
-
4 कढ़ी पत्ता
-
तोड़ दे
-
1/4 छोटा चमच्च हींग
-
1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1 बड़ा चमच्च नारियल
-
कस ले
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
बाकी सामग्री
-
1/2 कप छोटे प्याज
-
बारीक काट ले
-
2 हरी मिर्च
-
बारीक काट ले
Instructions
Step 1
बीटरूट पोरियल बनाने के लिए सबसे पहले बीटरूट को स्टीम करले
Step 2
एक प्रेशर कुकर में बीटरूट, नमक और 2 बड़े चमच्च पानी डाले। कुकर को ढक ले और 2 सिटी आने तक पका ले
Step 3
2 सिटी आने के बाद कुकर को पानी के निचे रखे और प्रेशर निकाल दे
Step 4
अलग से रख दे
Step 5
अब एक कढ़ाई में टेकल गरम करें।इसमें राइ, जीरा, उरद दाल और कढ़ी पत्ता डाले। दाल के सुनहरे होने तक पकाए। अब इसमें प्याज, हरी मिर्च डाले और पका ले
Step 6
3 से 4 मिनट के बाद हींग, हल्दी पाउडर, बीटरूट, नमक डाले और 2 मिनट के लिए पका ले
Step 7
पक जाने के बाद, गैस बंद करले और नारियल से गार्निश करें। बीटरूट पोरियल को किरई सांबर और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।