बँगलाडूम्पा थालिम्पू रेसिपी - Bangaladumpa Thalimpu Recipe
बँगलाडूम्पा थालिम्पू रायलसीमा की एक प्रसिद्ध रेसिपी है. यह बहुत तीखा होता है और इसमें ताज़े पिसे हुए मसाले का प्रयोग किया जाता है. इस सब्ज़ी को आप अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है या अपने लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते है.
Ingredients
-
400 ग्राम आलू
-
उबाल ले
-
2 बड़े चमच्च तेल
-
1 छोटा चमच्च राइ
-
2 सुखी लाल मिर्च
-
1 टहनी कढ़ी पत्ता
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
2 बड़ा चमच्च रोस्टेड चना दाल
-
1 1/2 बड़ा चमच्च नारियल पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
हींग
-
चुटकी भर
-
2 कली लहसुन
Instructions
Step 1
बँगलाडूम्पा थालिम्पू रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर ग्राइंडर में रोस्टेड चना दाल, नारियल पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, लहसुन, नमक डाले और पीस कर पाउडर बना ले
Step 2
एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, सुखी लाल मिर्च डाले और राइ को तड़कने दे
Step 3
राइ के तड़कने के बाद इसमें आलू डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 4
अब इसमें पिसा हुआ मसाला डाले और मिला ले
Step 5
4 से 5 मिनट तक पकने दे
Step 6
इसके बाद गैस बंद परोसे। बँगलाडूम्पा थालिम्पू को मिक्स्ड वेजिटेबल सांबर और चावल के साथ परोसे। आप इसे लच्छा पराठा या तवा पराठा के साथ भी परोस सकते है