बेबी कॉर्न और शिमला मिर्च मसाला रेसिपी - Baby Corn Capsicum Masala (Recipe In Hindi)
बेबी कॉर्न और शिमला मिर्च मसाला एक स्वादिष्ट डिश है जो आप अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है. इसमें सौंफ का प्रयोग भी किया जाता है जो इसके स्वाद को और भी बढ़ाता है. बेबी कॉर्न और शिमला मिर्च इस डिश को पोषण से भरपूर बनाता है.
Ingredients
-
300 ग्राम बेबी कॉर्न
-
पतला और सीधा काट ले
-
1 शिमला मिर्च (हरी)
-
काट ले
-
1 प्याज
-
बारीक काट ले
-
1 इंच अदरक
-
कस ले
-
2 कली लहसुन
-
कस ले
-
1 हरी मिर्च
-
काट ले
-
3 टमाटर
-
बारीक काट ले
-
1 छोटा चमच्च जीरा
-
1 छोटा चमच्च सौंफ
-
1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च इलाइची पाउडर
-
लाल मिर्च पाउडर
-
स्वाद अनुसार
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
हरा धनिया
-
थोड़ा
-
काट ले
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
Instructions
Step 1
बेबी कॉर्न और शिमला मिर्च मसाला बनाने के लिए , सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, सौंफ डाले और 15 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 2
15 सेकण्ड्स बाद इसमें प्याज, शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न, अदरक, लहसुन डाले और बेबी कॉर्न के पकने तक पकाए। बेबी कॉर्न के पकने के बाद टमाटर और बाकी मसाले डाले। आंच को धीमा करें और टमाटर के नरम होने तक पकाए। नमक डाले और मिला ले
Step 3
1 मिनट तक पकाए, गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें।बेबी कॉर्न और शिमला मिर्च मसाला को लहसुनि दाल और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।