CookingBook.in
अरहर की दाल रेसिपी - Arhar Ki Dal with Lahsun Tadka (Recipe In Hindi)

अरहर की दाल रेसिपी - Arhar Ki Dal with Lahsun Tadka (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 50 M
Course Lunch
Cuisine Awadhi
Diet High Protein Vegetarian

अरहर की दाल एक सरल और सुव्यवस्थित नुस्खा है, जो एक वन पॉट रेसिपी है। इसमें लहसुन का तड़का दिया जाता है जो इसके स्वाद को और भी बढ़ाता है. प्रेशर कुकर में अरहर दाल के साथ सभी मसालों को पकाया जाता है और अंत में तड़का दिया जाता है. 

Ingredients

  • 1 कप अरहर दाल
  • 1 प्याज
  • पतला काट ले
  • 1 इंच अदरक
  • कस ले
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 टमाटर
  • बारीक काट ले
  • 1 इंच दाल चीनी
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 1 बड़ा चमच्च निम्बू का रस
  • 5 टहनी हरा धनिया
  • बारीक काट ले
  • तड़के के लिए
  • 1 बड़ा चमच्च घी
  • 4 कली लहसुन
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा
  • 2 सुखी लाल मिर्च

Instructions

Step 1

अरहर की दाल बनाने के लिए सबसे पहले दाल को प्रेशर कुकर में पका ले

Step 2

इसके लिए दाल, प्याज, अदरक, हल्दी पाउडर, नमक, दाल चीनी और 2-1/2 कप पानी डाले। मिलाए और कुकर को बंद कर ले

Step 3

2 सिटी आने तक तेज आंच पकाए। 2 सिटी आने के बाद, आंच को धीमा कर ले और 3 से 4 मिनट्स तक पकने दे

Step 4

4 मिनट के बाद, गैस बंद कर दे

Step 5

प्रेशर को निकलने दे

Step 6

प्रेशर के निकलने के बाद, दाल को अच्छी तरह से मिला ले

Step 7

इस दाल को एक बाउल में निकाल दे

Step 8

निम्बू का रस और हरा धनिया डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 9

 अब इसका तड़का तैयार करेंगे। एक छोटे कढ़ाई में घी डाले। इसमें जीरा, लहसुन, सुखी लाल मिर्च डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे

Step 10

 इस तड़के क दाल में डाले और गरमा गरम परोसे। अरहर की दाल को सेव टमाटर की सब्ज़ी और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe