CookingBook.in
सेब का हलवा रेसिपी - Apple Halwa (Recipe In Hindi)

सेब का हलवा रेसिपी - Apple Halwa (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 30 M
Course Dessert
Cuisine Indian
Diet Vegetarian

सेब का हलवा पौष्टिक मिठाई है जो आप कभी भी बना सकते है। त्यौहार पर या खास मौके पर आप यह हलवा बना सकते है। कहते है दिन मे एक सेब खाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है । बच्चो को भी खीला सकते है। यह मिठाई सेब, घी और मावा से बनी है। सेब के लाल कलर हेतु चुकंदर का रस इस्तेमाल किया है। 

Ingredients

  • 2 सेब
  • कस ले
  • 2 बड़े चमच्च घी
  • 1/2 कप खोया
  • 1/4 कप शक्कर
  • 1/4 कप दूध
  • 1/4 कप चकुंदर
  • 1 छोटा चमच्च इलाइची पाउडर
  • 5 बादाम
  • 2 अखरोट

Instructions

Step 1

सेब का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले सेब को धोकर छिलके के साथ ही कद्दूकस कर ले । बिज निकाल ले।कढाई मे घी ले। तुरंत ही सेब को घी मे डाल दे । वर्ना सेब काला पडने लगता है ।सेब को घी छोडने तक भून ले। सेब मे दूध, चुकंदर का रस डालकर 3 मिनट तक पकने दे। मिश्रण को हिलाते रहे।खोया और चीनी डालकर मिलाए । इलाइची पाउडर, बादाम और अखरोट डालकर पकाए। मिश्रण मे घी किनारी छोड़ने लगे तब गैस ऑफ कर दे। हलवा तैयार है। सर्विस कटोरे मे निकालकर अखरोट और बादाम से सजाए। हल्का गर्म परोसे।

Share this recipe