CookingBook.in
आंध्रा स्टाइल पप्पू चारु रेसिपी - Andhra Style Pappu Charu Recipe

आंध्रा स्टाइल पप्पू चारु रेसिपी - Andhra Style Pappu Charu Recipe

By Admin
Prep Time Total in 46 M
Course Lunch
Cuisine Andhra
Diet High Protein Vegetarian

आंध्रा स्टाइल पप्पू चारु रेसिपी, एक स्वाद से भरपूर और तीखा दाल का सूप है जिसे आंध्र प्रदेश में बनाया जाता है. यह डिश हर आंध्रा थाली का हिस्सा होती है. यह पोषण से भरपूर है इसलिए आप इसे अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है. 

Ingredients

  • 1 कप अरहर दाल
  • 3 हरी मिर्च
  • या सुखी लाल मिर्च
  • 10 कली लहसुन
  • कस ले
  • 1 टमाटर
  • काट ले
  • 1 प्याज
  • काट ले
  • 2 बड़े चम्मच इमली का पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • तड़के के लिए
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 6 कढ़ी पत्ता
  • 1 छोटा चम्मच राइ
  • हींग
  • चुटकी भर

Instructions

Step 1

आंध्रा स्टाइल पप्पू चारु रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले दाल को अच्छी तरह से धो कर 15 से 20 मिनट के लिए भिगो ले

Step 2

 अब एक प्रेशर कुकर में दाल, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, 6 कली लहसुन, हल्दी पाउडर, 2 कप पानी डाले और मिला ले

Step 3

 कुकर को बंद करें और गैस पर रख ले

Step 4

4 से 5 सिटी आने तक पका ले

Step 5

प्रेशर अपने आप निकलने दे और ठंडा होने के लिए रख दे

Step 6

 ठंडा होने के बाद, कुकर खोले और दाल को मैश कर ले

Step 7

 अब इसमें इमली का पेस्ट, नमक, लहसुन, 1 कप पानी डाले और दाल के गाढ़ा होने तक उबलने दे

Step 8

गैस बंद करे ले

Step 9

तड़के के लिए, एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें राइ डाले और तडकने दे

Step 10

तड़कने के बाद इसमें हींग, कढ़ी पत्ता डाले और 15 सेकण्ड्स तक पका ले

Step 11

 तड़के को दाल में डाले और मिला ले

Step 12

गरमा गरम परोसे। आंध्रा स्टाइल पप्पू चारु को चावल और चाउ चाउ थोरन के साथ अपने रोज के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe