CookingBook.in
अमृतसरी अजवाइनी पनीर रेसिपी - Amritsari Ajwaini Paneer (Recipe In Hindi)

अमृतसरी अजवाइनी पनीर रेसिपी - Amritsari Ajwaini Paneer (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 60 M
Course Side Dish
Cuisine North Indian Recipes
Diet Vegetarian

अमृतसरी अजवाइनी पनीर उत्तर भारत की एक स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे मसालो और अजवाइन से फ्लेवर किया जाता है. इसमें काजू का भी प्रयोग किया जाता है जो इसके स्वाद को और भी बढ़ाता है. आप इस सब्ज़ी को अपने मेहमानो के लिए भी बना सकते है. 

Ingredients

  • 1कप कप पनीर
  • 1 cup टमाटर प्यूरी
  • 1 प्याज
  • बारीक काट ले
  • 2 कली लहसुन
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 इंच अदरक
  • 5 काजू
  • 2 लॉन्ग
  • 1 छोटा चमच्च अजवाइन
  • 1 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1-1/2 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च शक्कर
  • नमक
  • 1 बड़ा चमच्च तेल
  • हरा धनिया
  • काट ले
  • गार्निश के लिए

Instructions

Step 1

अमृतसरी अजवाइनी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पेस्ट बना ले

Step 2

अलग से रख दे

Step 3

 अब एक मिक्सर ग्राइंडर में काजू के साथ थोड़ा पानी डाले और पेस्ट बना ले

Step 4

अलग से रख दे

Step 5

अब एक हमनदस्ते में अजवाइन और लॉन्ग डाले और पीस ले

Step 6

 एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज का पेस्ट डाले और 3 मिनट तक पका ले

Step 7

अब इसमें हल्दी पाउडर, पिसा हुआ मसाला और गरम मसाला डाले और 2 मिनट के लिए पका ले

Step 8

 अब इसमें टमाटर प्यूरी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाले। कढ़ाई को ढके और 4 से 5 मिनट के लिए पका ले

Step 9

 इसके बाद इसमें काजू का पेस्ट, शक्कर डाले और 1 मिनट के लिए पका ले

Step 10

अब इसमें पनीर डाले मिलाए और हरे धनिये से गार्निश करें। अमृतसरी अजवाइनी पनीर को प्याज थेपला और धनिया पुदीना चटनी के साथ परोसे।

Share this recipe