CookingBook.in
नेलिकई रसम रेसिपी - Amla Rasam Recipe

नेलिकई रसम रेसिपी - Amla Rasam Recipe

By Admin
Prep Time Total in 40 M
Course Lunch
Cuisine South Indian Recipes
Diet Vegetarian

रसम दक्षिण भारतीय सूप है जो की विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर है. आप नेलिकई रसम को सूप की तरह पी सकते है या फिर अपने खाने के साथ परोस सकते है. आमला बहुत काम लोग खाना पसंद करते है इसलिए इसका रसम बनाए और अपने परिवार को परोसे।

Ingredients

  • 6 अामला
  • 1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • स्पाइस पेस्ट के लिए
  • 1 टमाटर
  • 1/4 छोटा चमच्च अदरक
  • 10-15 पुदीना
  • 1/4 कप हरा धनिया
  • काट ले
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/2 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
  • तड़के के लिए
  • 2 छोटे चमच्च घी
  • 1 छोटा चमच्च राइ
  • 1 सुखी लाल मिर्च
  • तोड़ ले
  • हींग
  • चुटकी भर

Instructions

Step 1

नेलिकई रसम रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले आमला को एक सॉसपैन में 2 कप पानी के साथ डाले। धीमी आंच पर पकाए। आमला के नरम हो जाने के बाद, पानी निकाले, गैस बंद करें और अलग से रख दे

Step 2

  अब एक मिक्सर ग्राइंडर में टमाटर, अदरक, पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च, जीरा, काली मिर्च पाउडर डाले और पीस ले

Step 3

अलग से रख ले

Step 4

 एक कढ़ाई में पका हुआ अामला, 3 कप पानी, हल्दी पाउडर डाले और धीमी आंच पर उबलने दे

Step 5

 उबाला आने के बाद इसमें पिसा हुआ मसाला, नमक डाले और मिला ले

Step 6

उबाला आने दे

Step 7

उसके बाद गैस बंद करें और अलग से रख दे

Step 8

अब तड़के के लिए एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें राइ डाले और तड़कने दे

Step 9

इसके बाद इसमें सुखी लाल मिर्च, हींग डाले और 15 सेकण्ड्स के लिए पका ले

Step 10

इस तड़के को रसम में डाले और परोसे। नेलिकई रसम को गाजर और बीन्स के थोरन, चावल और कीरई सांबर के साथ परोसे।

Share this recipe