CookingBook.in
आलू टमाटरी रेसिपी - Aloo Tamatari (Recipe In Hindi)

आलू टमाटरी रेसिपी - Aloo Tamatari (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 35 M
Course Lunch
Cuisine North Indian Recipes
Diet Vegetarian

आलू टमाटरी पकाने की विधि एक टमाटर-आधारित ग्रेवी है जिसे आप रोज के खाने के लिए बना सकते है। इसमें रोज के मसालों का प्रयोग किया जाता है जो कि किसी भी भारतीय रसोई में आसानी से उपलब्ध होते है। यह सब्ज़ी मसालेदार, गर्म और बनाने में आसान है. 

Ingredients

  • 3 आलू
  • काट ले
  • 3 टमाटर
  • बारीक काट ले
  • 2 बड़े चमच्च घी
  • 1 सुखी लाल मिर्च
  • 1-1/2 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/4 छोटा चमच्च हींग
  • 1/2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च अमचूर पाउडर
  • 2 कप पानी
  • प्रयोग अनुसार
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया
  • प्रयोग अनुसार (गार्निश के लिए)

Instructions

Step 1

आलू टमाटरी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से धो ले

Step 2

अब आलू का छिलका निकाले और उन्हें काट ले

Step 3

एक बड़े बाउल में आलू को पानी के साथ रख दे

Step 4

हम अब इस सब्ज़ी को बनाने की दूसरी सामग्री तैयार करेंगे। टमाटर को धो कर छोटा छोटा काट ले

Step 5

कश्मीरी मिर्च के बिच में चीरा लगाए और बीज निकाल ले

Step 6

धनिये को बारीक काटे और अलग से रख दे

Step 7

 एक प्रेशर कुकर में घी गरम करें। इसमें जीरा, हींग, कश्मीरी मिर्च डाले और 20 सेकण्ड्स तक पकने दे

Step 8

20 सेकण्ड्स के बाद इसमें आलू डाले और उन्हें पकाए। 1 मिनट के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डाले। सबको अच्छी तरह से मिला ले

Step 9

अब इसमें टमाटर डाले और 3 मिनट तक पका ले

Step 10

 3 मिनट के बाद इसमें धनिया पाउडर, नमक और अमचूर पाउडर डाले। मिला ले

Step 11

 प्रयोग अनुसार पानी डाले, मिलाए और कुकर को बंद कर दे

Step 12

2 सिटी आने तक पकाए और गैस बंद कर दे

Step 13

 प्रेशर को निकलने दे और फिर कुकर को खोले। थोड़े आलू को चमच्च की मदद से मैश कर ले ताकि ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाए

Step 14

 मिलाए, गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। आलू टमाटरी को बूंदी रायता, कचुम्बर सलाद और पूरी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe