आलू पत्ता गोभी सब्ज़ी रेसिपी - Aloo Patta Gobi Sabzi Recipe
आलू पत्ता गोभी सब्ज़ी रेसिपी एक सरल सब्ज़ी है जिसमे आलू और पत्ता गोभी को रोज के मसालों के साथ पकाया जाता है. आप इसे अपने लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते है.
Ingredients
-
2 आलू
-
1 प्याज
-
काट ले
-
2 कप पत्ता गोभी
-
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
-
1/2 इंच दालचीनी
-
2 लॉन्ग
-
1 तेज पत्ता
-
1/2 छोटा चम्मच सौंफ
-
1 छोटा चम्मच जीरा
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1 छोटा चम्मच तेल
-
हरा धनिया
-
प्रयोग अनुसार
-
गार्निश के लिए
Instructions
Step 1
आलू पत्ता गोभी सब्ज़ी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले आलू और पत्ता गोभी को अच्छी तरह से धो ले
Step 2
आलू को छीलकर काट ले और पानी में रखें ताकि वो काला न पड़े
Step 3
एक कढ़ाई में तेल गरम करें
Step 4
इसमें दालचीनी, लॉन्ग, तेजपत्ता, सौंफ, जीरा डाले और 1 मिनट के लिए पका ले
Step 5
इसमें प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले
Step 6
प्याज के नरम होने के बाद इसमें पत्तागोभी, आलू डाले और 1 मिनट के लिए पका ले
Step 7
इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, थोड़ा पानी और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले
Step 8
सब्ज़िओ के नरम होने तक पका ले
Step 9
हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे। आलू पत्ता गोभी सब्ज़ी रेसिपी को पालक दाल, बूंदी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।