CookingBook.in
आलू परवल की सब्ज़ी रेसिपी - Aloo Parwal Sabzi (Recipe In Hindi)

आलू परवल की सब्ज़ी रेसिपी - Aloo Parwal Sabzi (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 50 M
Course Lunch
Cuisine Indian
Diet Vegetarian

आलू परवल की सब्ज़ी एक बंगाली डिश है जिसे बंगाल के हर घर में बनाया जाता है. यह बहुत सेहत मंद होती है और आप इसे रोज के खाने के लिए बना सकते है. आप इस सब्ज़ी को अपने लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते है.

Ingredients

  • 15 परवल
  • वेड्जेस जैसे काट ले
  • 3 आलू
  • वेड्जेस जैसे काट ले
  • 1/4 कप मूंगफली 
  • सेक कर हल्का सा पीस ले
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
  • 4 टहनी हरा धनिया
  • काट ले (गार्निश के लिए)
  • 1 छोटा चमच्च राइ
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • तेल
  • प्रयोग अनुसार

Instructions

Step 1

आलू परवल की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राय डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे

Step 2

अब इसमें परवल और नमक डाले और परवल के आधा पकने तक पकाए। अब इसमें आलू डाले और दोनों सब्ज़िओ के पकने तक पकाए।पकने के बाद, इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाले। स्वाद अनुसार नमक डाले और 2 से 3 मिनट पकने दे

Step 3

 उसके बाद, गैस बंद करें कर गरमा गरम परोसे। आलू परवल की सब्ज़ी को लहसुनि दाल और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe