आलू गोभी मेथी टूक - Aloo Gobi Methi Tuk (Recipe In Hindi)
आलू गोभी मेथी टूक एक सरल डिश है जिसे सिंधी भोजन में बनाया जाता है. इसमें आलू और गोभी को रोज के मसलो के साथ पकाया जाता है. इसमें मेथी का भी प्रयोग होता है जो इसके स्वाद को और भी बढ़ाता है. आप इसे अपने रोज के खाने के लिए भी बना सकते है.
Ingredients
-
2 आलू
-
काट ले
-
1 कप गोभी
-
काट ले
-
1 कप मेथी
-
धो कर काट ले
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
-
1 छोटा चमच्च जीरा
-
हींग
-
चुटकी भर
-
1 छोटा चमच्च अदरक
-
पेस्ट
-
1/2 छोटा चमच्च हरी मिर्च
-
पेस्ट
-
2 छोटा चमच्च चाट मसाला पाउडर
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
आलू गोभी मेथी टूक बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 2
इसमें आलू डाले और नरम होने तक पका ले
Step 3
अलग से निकाल ले
Step 4
उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल डाले। इसमें गोभी डाले और सुनहरा होने तक पका ले
Step 5
अलग से रख दे
Step 6
इसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल डाले। इसमें जीरा, हींग डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे
Step 7
अब इसमें अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डाले और 2 मिनट के लिए पका ले
Step 8
2 मिनट के बाद इसमें मेथी डाले और 5 मिनट के लिए पकने दे
Step 9
मेथी के पकने के बाद इसमें अल्लो और गोभी डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 10
चाट मसाला, नमक डाले और 2 मिनट के लिए पकने दे
Step 11
परोसे। आलू गोभी मेथी टूक को सिंधी कढ़ी और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।