CookingBook.in
आलू गोभी की सब्ज़ी रेसिपी - Aloo Gobi Ki Sabzi (Recipe In Hindi)

आलू गोभी की सब्ज़ी रेसिपी - Aloo Gobi Ki Sabzi (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 40 M
Course Lunch
Cuisine North Indian Recipes
Diet Vegetarian

आलू गोभी की सब्ज़ी एक सरल और जल्दी बनने वाली रेसिपी है जब आप रोज के खाने के लिए बना सकते है. इसमें गरम मसाला और टमाटर डाला जाता है जो इस सब्ज़ी को और भी स्वादिष्ट बनाता है. भारत के हर क्षेत्र में आलू गोभी की सब्ज़ी को अलग अलग बनाया जाता है. यह विधि बनाए और हमे जरूर बताए की आपको यह कैसी लगी.

Ingredients

  • 2 आलू
  • छीलकर काट ले
  • 1 गोभी
  • धो कर काट ले
  • 1 इंच अदरक
  • कस ले
  • 2 टमाटर
  • प्यूरी बना ले
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
  • 2 इलाइची
  • 1/4 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 4 टहनी हरा धनिया
  • बारीक काट ले
  • तेल
  • प्रयोग अनुसार
  • नमक
  • स्वाद अनुसार

Instructions

Step 1

आलू गोभी की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, अदरक, इलाइची डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे

Step 2

10 सेकण्ड्स के बाद इसमें टमाटर, आलू, गोभी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर और 1/4 कप पानी डाले और मिला ले

Step 3

 कढ़ाई को ढके और सब्ज़ी को 15 से 20 मिनट तक पकने दे

Step 4

बिच बिच में मिलाते रहे

Step 5

पकने के बाद, गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। आलू गोभी की सब्ज़ी को बूंदी रायता और तवा पराठा के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe