CookingBook.in
आलू दम - Aloo Dum (Recipe In Hindi)

आलू दम - Aloo Dum (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 60 M
Course Side Dish
Cuisine Bengali Recipes
Diet Vegetarian

आलू दम जिसे दम आलू के नाम से भी जाना जाता है एक तीखी और खट्टी रेसिपी है जिसे आप अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है. दम का मतलब होता है कोई भी चीज को धीमी आंच पर पकाना। इस सब्ज़ी को आप अपने वीकेंड के सुबह के नाश्ते के लिए भी बना सकते है.  

Ingredients

  • 10 आलू
  • 2 छोटे चमच्च हल्दी पाउडर
  • 2 इलाइची
  • 1 इंच दाल चीनी
  • 2 लॉन्ग
  • 1 तेज पत्ता
  • 3 टमाटर
  • प्यूरी बना ले
  • 1/2 कप दही
  • 1 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च लाल मिर्च
  • 1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च शक्कर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • तेल
  • प्रयोग अनुसार
  • हरा धनिया
  • बारीक काट ले
  • पेस्ट बनाने के लिए
  • 1 प्याज
  • काट ले
  • 1 इंच अदरक
  • काट ले
  • 3 कली लहसुन
  • 2 हरी मिर्च
  • काट ले

Instructions

Step 1

आलू दम बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर ग्राइंडर में प्याज, अदरक, हरी मिर्च और लहसुन डाले। पीस ले और अलग से रख दे

Step 2

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें उबले हुए आलू, हल्दी पाउडर, नमक डाले और आलू के सुनहरे होने तक पका ले

Step 3

अलग से रख दे

Step 4

 उसी कढ़ाई में 2 बड़े चमच्च तेल डाले। इसमें प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट डाले। 4 से 5 मिनट के लिए पकने दे

Step 5

 5 मिनट के बाद इसमें दालचीनी, इलाइची, लॉन्ग और तेज पत्ता डाले। 2 मिनट के लिए पकने दे

Step 6

अब इसमें 1 कप टमाटर की प्यूरी, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर डाले। सबको अच्छी तरह से मिला ले

Step 7

 इसके बाद इसमें दही डाले, मिलाए और मिला ले

Step 8

1 मिनट बाद इसमें शक्कर, नमक और आलू डाले। कढ़ाई को ढके और 3 मिनट के लिए पकाए।पकने के बाद, गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। आलू दम को बूंदी रायता और पूरी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।

Share this recipe