CookingBook.in
आलू चना इन पुदीना धनिया ग्रेवी रेसिपी - Aloo Chana In Mint Coriander Gravy Recipe

आलू चना इन पुदीना धनिया ग्रेवी रेसिपी - Aloo Chana In Mint Coriander Gravy Recipe

By Admin
Prep Time Total in 470 M
Course Lunch
Cuisine Indian
Diet Vegetarian

आलू चना इन पुदीना धनिया ग्रेवी रेसिपी एक स्वादिष्ट ग्रेवी रेसिपी है जिसमे आलू और काबुली चने को धनिया और पुदीना ग्रेवी के साथ पकाया जाता है. पुदीना और धनिया इसमें एक ताज़ा स्वाद लाता है. यह बनाने में आसान है और आप इसे अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है. 

Ingredients

  • 1 कप काबुली चना या छोला
  • रात भर भिगो ले
  • 2 आलू
  • उबालकर
  • छीलकर काट ले
  • 1 प्याज
  • बारीक काट ले
  • 1/2 कप चना दाल
  • उबाल ले
  • 1 शिमला मिर्च (हरी)
  • काट ले
  • 1 छोटा चमच्च अदरक
  • कस ले
  • 1 छोटा चमच्च लहसुन
  • बारीक काट ले
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 2 बड़े चमच्च निम्बू का रस
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • ग्रेवी के लिए
  • 1/2 कप नारियल
  • कस ले
  • 3 हरी मिर्च
  • काट ले
  • 1/4 कप काजू
  • 1/4 कप हरा धनिया
  • 1/4 कप पुदीना
  • तड़के के लिए
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 इंच दाल चीनी
  • 2 लॉन्ग
  • 2 इलाईची
  • 2 तेज पत्ता
  • 2 छोटे चमच्च तेल

Instructions

Step 1

आलू चना इन पुदीना धनिया ग्रेवी बनाने के लिए 1/2 कप पके हुए चने को मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस ले

Step 2

अलग से रख दे

Step 3

बचे हुए 1/2 कप चने को चना दाल में मिलाए और अलग से रख दे

Step 4

 एक मिक्सर ग्राइंडर में नारियल, हरी मिर्च, काजू, हरा धनिया, पुदीना डाले और अच्छी तरह पेस्ट की तरह पीस ले

Step 5

अलग से रख दे

Step 6

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, दाल चीनी, लॉन्ग, इलाईची, तेज पत्ता डाले और 1 मिनट तक पकने दे

Step 7

1 मिनट के बाद इसमें प्याज डाले और उनके नरम होने तक पका ले

Step 8

प्याज के नरम होने के बाद इसमें अदरक, लहसुन, शिमला मिर्च डाले और शिमला मिर्च के नरम होने तक पका ले

Step 9

 अब इसमें चना, दाल, आलू डाले और 4 से 5 मिनट के लिए पका ले

Step 10

 5 मिनट के बाद पिसा हुआ चने का पेस्ट, नारियल पुदीना धनिया का पेस्ट, नमक, हल्दी पाउडर डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 11

2 से 3 मिनट तक पकने दे

Step 12

2 से 3 मिनट के बाद इसमें 1/2 कप पानी डाले, मिलाए और 10 मिनट तक पकने दे

Step 13

 10 मिनट के बाद निम्बू का रस डाले और मिला ले

Step 14

गैस बंद करें और हरे धनिये और मिर्च से गार्निश करें। आलू चना इन पुदीना धनिया ग्रेवी रेसिपी को टमाटर प्याज ककड़ी रायता और तवा पराठा के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe