CookingBook.in
आलू बैंगन की सब्ज़ी रेसिपी - Aloo Baingan Ki Sabzi (Recipe In Hindi)

आलू बैंगन की सब्ज़ी रेसिपी - Aloo Baingan Ki Sabzi (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 50 M
Course Lunch
Cuisine Gujarati Recipes
Diet Vegetarian

आलू बैंगन की सब्ज़ी भारत के हर घर में बनाई जाती है लेकिन अलग अलग राज्यों में अलग अलग मसालो का प्रयोग किया जाता है. यह सब्ज़ी बनाने में बहुत आसान है और बहुत कम समय में बनाई जा सकती है. गुजराती में इसे रिंगना बटाटा नु शाक भी कहाँ जाता है.

Ingredients

  • 3 कप बैंगन
  • काट ले
  • 1 कप आलू
  • छीलकर काट ले
  • 1/2 छोटा चमच्च कलोंजी के बीज 
  • 1 छोटा चमच्च अदरक
  • काट ले
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/2 कप टमाटर प्यूरी
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च हींग
  • 1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च शक्कर
  • 2 बड़े चमच्च हरा धनिया
  • काट ले
  • 2 छोटे चमच्च तेल
  • नमक
  • स्वाद अनुसार

Instructions

Step 1

आलू बैंगन की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, कलोंजी डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे

Step 2

अब इसमें अदरक, टमाटर, हल्दी पाउडर, हींग, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और टमाटर के नरम होने तक पकाए। इसमें आलू, बैंगन, नमक और 2 कप पानी डाले। आंच को धीमा करें और कढ़ाई को ढक ले

Step 3

सब्ज़िओ के नरम होने तक पकने दे

Step 4

बिच बिच में हिलाते रहे

Step 5

 पक जाने के बाद गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। परोसे।  आलू बैंगन की सब्ज़ी को गुजराती कढ़ी और मेथी थेपला के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe