CookingBook.in
आलू और मूली के पत्तो की सब्ज़ी रेसिपी - Aloo Aur Mooli Ke Patto Ki Sabzi (Recipe In Hindi)

आलू और मूली के पत्तो की सब्ज़ी रेसिपी - Aloo Aur Mooli Ke Patto Ki Sabzi (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 40 M
Course Lunch
Cuisine Indian
Diet Vegetarian

आलू और मूली के पत्तो की सब्ज़ी एक सरल, सेहतमंद सब्ज़ी है जिसमे सब्ज़िओ को आलू के साथ पकाया जाता है. इसमें सरसों के तेल का प्रयोग होता है जो इस सब्ज़ी को फ्लेवर देता है. सुखी लाल मिर्च और लहसुन भी डाला जाता है जिससे इस सब्ज़ी का स्वाद बढ़ जाता है.

Ingredients

  • 300 ग्राम मूली के पत्ते
  • 2 आलू
  • उबालकर
  • छीलकर काट ले
  • 4 कली लहसुन
  • बारीक काट ले
  • 2 सुखी लाल मिर्च
  • बिच में से तोड़ ले
  • 2 बड़े चमच्च सरसों का तेल
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चमच्च जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर

Instructions

Step 1

आलू और मूली के पत्तो की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले मूली के पत्तो को धो कर काट ले

Step 2

अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें मूली के पत्ते, नमक डाले और पत्तो के नरम होने तक पकने दे

Step 3

अलग से रख दे

Step 4

अब उसी कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, सुखी लाल मिर्च डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकाए। 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें लहसुन डाले और 30 सेकण्ड्स तक पकने दे

Step 5

उसके बाद इसमें आलू डाले। 1 मिनट बाद इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर डाले। मिला ले और आलू के पकने तक पकाए। अब इसमें मूली के पत्ते डाले और मिला ले

Step 6

30 सेकण्ड्स तक पकने दे और गरमा गरम परोसे। आलू और मूली के पत्तो की सब्ज़ी को राजस्थानी दाल और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe