अगथि कीरई रेसिपी - Agathi Keerai (Recipe In Hindi)
अगथि कीरई एक स्वादिष्ठ दक्षिण भारत की रेसिपी है जिसमे हरी सब्ज़िओ का प्रयोग किया जाता है. अगथि कीरई में विटामिन A, आयरन और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है. आप इस सब्ज़ी को अपने लंच बॉक्स में भी परोस सकते है.
Ingredients
-
500 ग्राम्स अगथि कीरई
-
धोकर काट ले
-
1/4 कप पिली मूंग दाल
-
2 घंटे के लिए भिगोए
-
1/2 छोटा चमच्च जीरा
-
1/4 छोटा चमच्च राइ
-
1/4 छोटा चमच्च हींग
-
1 बड़ा चमच्च गुड़
-
2 सुखी लाल मिर्च
-
3 बड़ा चमच्च नारियल
-
1 छोटा चमच्च तेल
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
अगथि कीरई बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दे
Step 2
उसके बाद पानी को निकाल दे और दाल को अलग से रख दे
Step 3
अब अगथि कीरई और दाल को एक प्रेशर कुकर में डाले। इसमें 2 से 3 बड़े चमच्च पानी, नमक डाले और 2 सिटी आने तक पकाए। गैस को बंद करें और प्रेशर को अपने आप निकलने दे
Step 4
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राय, जीरा, लाल मिर्च, कढ़ी पत्ता और हींग डाले। 15 सेकण्ड्स बाद इसमें अगथि कीरई और दाल, नारियल, गुड़ और नमक डाले। मिलाए और 2 मिनट के लिए पकने दे
Step 5
2 मिनट के बाद गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे। अगथि कीरई को लहसुनि दाल और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।