CookingBook.in
अचारी आलू रेसिपी - Achari Aloo (Recipe In Hindi)

अचारी आलू रेसिपी - Achari Aloo (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 30 M
Course Dinner
Cuisine North Indian Recipes
Diet Vegetarian

अचारी आलू एक खट्टी, तीखी साइड डिश है जो आलू को उबालकर बनाई जाती है. इसमें अचारी मसाले का प्रयोग किआ होता है जो इसके स्वाद को और भी बढ़ा देता है. यह एक बहुत ही सरल डिश है जो आप अपने लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते है.

Ingredients

  • 4 आलू
  • 1/2 छोटा चमच्च हींग
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 3 सुखी लाल मिर्च
  • 3 बड़े चमच्च अचार
  • 2 बड़े चमच्च सिरका
  • 1/2 छोटा चमच्च शक्कर
  • तेल
  • प्रयोग अनुसार

Instructions

Step 1

अचारी आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर आधा पकने तक उबाल ले

Step 2

अब इसका छिलका निकले और छोटे टुकड़ो में काट ले

Step 3

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें आलू डाले और हल्का भूरा और क्रिस्प होने तक पका ले

Step 4

आलू को निकाले और अलग से रख दे

Step 5

अब उसी कढ़ाई में हींग, जीरा और सुखी लाल मिर्च डाले। 20 सेकण्ड्स बाद इसमें आलू डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 6

30 सेकण्ड्स बाद इसमें अचार डाले और मिलाए। 1 मिनट बाद इसमें सिरका डाले और 2 मिनट के लिए पकने दे

Step 7

थोड़ी शक्कर डाले और मिलाए। 1 मिनट बाद गैस बंद करें और परोसे।  अचारी आलू को गुजराती दाल, फुल्का और कचुम्बर सलाद के साथ दिन के कहने के लिए परोसे।

Share this recipe